Ad

जॉन डियर

जानिए जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर की अद्भुत विशेषताओं के बारे में

जानिए जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर की अद्भुत विशेषताओं के बारे में

जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर सबसे शानदार एवं लोकप्रिय ट्रैक्टरों में से एक है। इसकी ज्यादा वजन उठाने की ताकत की वजह से इसे कृषकों के लिए एक लाभकारी उपकरण भी माना जाता है। 

यह विभिन्न उच्च क्वालिटी के फीचर्स एवं 2900 सीसी क्षमता वाले दमदार इंजन के साथ आता है।  भारत में कृषकों के मध्य जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर सबसे शानदार और लोकप्रिय ट्रैक्टरों में से एक है। 

इस ट्रैक्टर की ज्यादा वजन उठाने की क्षमता इसको कृषकों के लिए एक लाभकारी उपकरण भी बनाती है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको शक्तिशाली इंजन देखने को मिलता है, जो लगभग हर तरह की खेती के लिए शानदार परफॉर्मेंस देता है। 

भारत में किसानों के मध्य जॉन डियर कंपनी के ट्रैक्टरों की सदैव ही काफी मांग रहती है। यह ट्रैक्टर भी इन्हीं मे से एक है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर में विभिन्न शानदार आकर्षक विशेषताएं दी हैं। इस ट्रैक्टर की सबसे विशेष बात यह है, कि इसमें रख-रखाव की लागत कम से कम आता है। 

इसकी नियमित तौर पर जांच से ही किसान इस ट्रैक्टर को शानदार स्थिति में रख सकते हैं। जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर बहुत सारी उच्च गुणवत्ता के फीचर्स के साथ आता है, जिससे भारतीय बाजार में इसकी मांग काफी बढ़ती जा रही है। 

जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर के जबरदस्त इंजन की विशेषताएं

जॉन डियर कंपनी के इस ट्रैक्टर के अंदर आपको 2900 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में इंजन देखने को मिल जाता है। यह 48 HP पावर (हॉर्स पावर) उत्पन्न करता है और इसे खेती के समस्त कार्यों के लिए पर्याप्त बनाता है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको बेहद शानदार माइलेज देखने को मिल जाता है, जिससे आप इससे काफी शानदार बचत भी करने लगते हैं। कृषि में उपयोग होने वाले उपकरणों को सुगमता से संचालित करने के लिए इस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ 41 एचपी है। 

कंपनी का यह शक्तिशाली ट्रैक्टर 2100 इंजन रेटेड आरपीएम के साथ आता है। इसका इंजन अग्रणीय है, जो सभी प्रकार की परिस्थितियों में बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dry type, Dual element एयर फिल्टर उपलब्ध किया गया है, जो इंजन को ज्यादा गर्म होने एवं बाहरी धूल से संरक्षण के साथ जीवन को बढ़ाने का भी कार्य करता है। साथ ही, इससे इसका इंजन दीर्घकाल तक कार्य करता है।

ये भी पढ़ें: कम जोत वाले किसानों के लिए कम दाम और अधिक शक्ति में आने वाले ट्रैक्टर

जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता एवं शानदार दृश्य 

कंपनी के इस ट्रैक्टर की लोड़िंग क्षमता 1600 किलोग्राम निर्धारित की गई है, जिससे आप एक ही बार में आसानी से ज्यादा माल की ढुलाई कर सकते है। 

अगर इस ट्रैक्टर के कुल वजन मतलब कि जीवीडब्ल्यू की बात की जाए, तो यह आपको 1870 किलोग्राम ग्रॉस व्हीकल वेट में देखने को मिल जाता है। 

जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर को कंपनी ने ग्रीन एवं येलो कलर के समुच्चय के साथ बाजार में प्रस्तुत किया है, जो हर कृषक को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। यह ट्रैक्टर बेहद मजबूत बॉडी के साथ आता है। 

साथ ही, इसे 3355 MM लंबाई एवं 1778 MM चौड़ाई के साथ 1950 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 375 MM ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है। बतादें, कि इसका न्यूनतम टर्निंग रेडियस 2900 MM निर्धारित किया गया है, जिससे आप इस ट्रैक्टर को खेतों में बड़ी ही सहजता से घुमा सकते हैं।

अद्भुत विशेषताओं से युक्त शक्तिशाली ट्रैक्टर

जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग भी उपलब्ध किया जाता है। दरअसल, इस ट्रैक्टर में 8 Forward + 4 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 12 V 88 Ah बैटरी प्रदान की गई है। 

यह जॉन डियर ट्रैक्टर Single/ Dual टाइप क्लच के साथ आता है। साथ ही, इसमें Collarshift टाइप ट्रांसमिशन प्रदान किया गया है। कंपनी के इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 32.39 Kmph निर्धारित की गई है। यह 14.9 Kmph रियर स्पीड के साथ आता है। 

इस जॉन डियर ट्रैक्टर में आपको Oil immersed Disc टाइप ब्रेक्स उपलब्ध किए जाते हैं, जो इसे गीली सतह पर भी अपनी सशक्त पकड़ बनाए रखते हैं। 

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुए ये 7 दमदार नए ट्रैक्टर

कंपनी के इस ट्रैक्टर में 2WD मतलब टू व्हील ड्राइव आपको नजर आ जाता है, इसमें 7.50 x 16 फ्रंट टायर एवं 14.9 x 28 रियर टायर आते हैं। इस ट्रैक्टर के अंदर Independent, 6 Splines टाइप की पावर टेकऑफ आता है, जो 540 आरपीएम उत्पन्न करता है। 

कंपनी अपने इस ट्रैक्टर के साथ जेडीलिंक प्रणाली मतलब अलर्ट मॉनिटरिंग एंड ट्रैकिंग प्रणाली भी देती है, जिसकी सहायता से आप कभी भी, कहीं भी अपने ट्रैक्टर से जुड़े रह सकते हैं। इस ट्रैक्टर में काफी शानदार क्वालिटी की हेडलाइट्स दी गई है, जिसके सहयोग से आप रात में भी बेहद सुगमता से खेती के कार्य कर सकते हैं। 

जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर की कीमत तथा वारंटी

भारत में जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 7.2 लाख से 8 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन एवं रोड टैक्स के कारण अलग हो सकती है। जॉन डियर कंपनी अपने इस शक्तिशाली ट्रैक्टर के साथ 5000 घंटे और 5 साल की वारंटी भी मुहैय्या कराती है।

John Deere 5105 4WD: जॉन डियर का 40 HP में बेहतरीन ट्रेक्टर कम माइलेज में बेहतरीन प्रदर्शन करता है

John Deere 5105 4WD: जॉन डियर का 40 HP में बेहतरीन ट्रेक्टर कम माइलेज में बेहतरीन प्रदर्शन करता है

खेती की लागत को कम करने के लिए किसान भाई एक शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो जॉन डियर 5105 4WD ट्रैक्टर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहाँ 40 HP पावर वाला इंजन है जो फ्यूल एफिशिएंट तकनीक का उपयोग करता है। इस इंजन की माइलेज 2100 आरपीएम के साथ आती है। भारत में कृषकों के लिए ट्रैक्टर, हार्वेस्टर तथा विभिन्न अन्य कृषि यंत्रों को निर्मित करने के लिए जॉन डियर कंपनी को पहचाना जाता है। कंपनी के ट्रैक्टर आपको आधुनिक तकनीक के साथ उपलब्ध हो जाते हैं, जो खेती के खर्चे को घटाने का कार्य करती है। यदि आप भी खेतीबाड़ी के खर्चे को घटाने के लिए एक शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए जॉन डियर 5105 4WD ट्रैक्टर शानदार विकल्प हो सकता है। बतादें, कि कंपनी के इस ट्रैक्टर में 40 HP पावर उत्पन्न करने वाला शक्तिशाली इंजन आता है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को फ्यूल एफिशिएंट तकनीक के साथ तैयार किया है, जो 2100 आरपीएम के साथ शानदार माइलेज प्रदान करता है।

जॉन डियर 5105 4WD की विशेषताएं क्या-क्या हैं

बतादें, कि इस जॉन डियर ट्रैक्टर में आपको 2900 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Coolant cooled with overflow reservoir, Naturally Aspirated इंजन उपलब्ध हो जाता है, जो 40 HP पावर उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में Dry Type, Dual element एयर फिल्टर आता है। साथ ही, इसका इंजन 2100 आरपीएम पैदा करती है। इस जॉन डियर ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 34.4 HP है। कंपनी ने अपने इस 5105 ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम निर्धारित की गई है। साथ ही, यह 1810 किलोग्राम के कुल वजन के साथ आता है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को 3410 MM लंबाई तथा 1750 MM चौड़ाई के साथ 1970 MM व्हीलबेस में तैयार किया है। इस जॉन डियर ट्रैक्टर का मिनीमम टर्निंग रेडियरस 2900 MM निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें:
जानिए जॉन डियर 5205 ट्रैक्टर की अद्भुत विशेषताओं के बारे में

जानें जॉन डियर 5105 4WD की कीमत तथा वारंटी के बारे में

भारत में जॉन डियर 5105 4WD ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 7.90 लाख से 8.50 लाख रुपये तय की गई है। इस 5105 4WD ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत भिन्न-भिन्न राज्यों में वहां के आरटीओ पंजीकरण और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। कंपनी अपने इस जॉन डियर 5105 4WD ट्रैक्टर के साथ 5 वर्ष तक की वारंटी देती है।
भारतीय किसानों के बीच 40 से 45 HP में 6 लोकप्रिय ट्रैक्टर्स ?

भारतीय किसानों के बीच 40 से 45 HP में 6 लोकप्रिय ट्रैक्टर्स ?

ट्रैक्टर खेती किसानी के क्षेत्र में उपयोग होने वाला बेहद महत्वपूर्ण यंत्र है। यदि आप खेती-किसानी के कार्यों को सुगम बनाना चाहते हैं और बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला ट्रैक्टर खरीदने के इच्छुक हैं। अब ऐसे में हम आपकी भारतीय मार्केट में बहुत सारे ट्रैक्टर मॉडल्स होने की वजह से चयन करने की कश्मकस को दूर करने के लिए 6 चुनिंदा ट्रैक्टर्स के बारे में जानकारी देंगे। खेती-किसानी में ट्रैक्टर की एक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। क्योंकि, ट्रैक्टर के साथ किसान बड़े से बड़े कृषि कार्यों को काफी सुगमता से पूर्ण कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं, भारतीय बाजार में बिकने वाले पांच ट्रैक्टर्स के बारे में। 

40 से 45 HP के 6 लोकप्रिय ट्रैक्टर

पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर

Powertrac कंपनी का यह Powertrac 439 Plus ट्रैक्टर 2340 CC क्षमता वाले 3 सिलेंडर Water Cooled इंजन के साथ आता है, जो 41 HP उत्पन्न करता है। इसका इंजन 2200 RPM उत्पन्न करता है और इसकी अधिकतम पीटीओ पावर 38.9 HP है। इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम निर्धारित की गई है। इस ट्रैक्टर में Power / Mechanical स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse गियरबॉक्स दिया जाता है। यह एक 2 WD ट्रैक्टर है, इसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 रियर टायर दिए गए हैं। भारत में पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.70 लाख से 6.85 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़ें: पॉवरट्रैक यूरो सीरीज के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स

सोनालिका आरएक्स 42 4डब्ल्यूडी

Sonalika RX 42 4WD ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर वाला शक्तिशाली इंजन दिया जाता है, जो 42 HP उत्पन्न करता है। इसका इंजन आरपीएम 1800 है और यह ट्रैक्टर 2200 किलोग्राम भार उठाने की क्षमता के साथ आता है। इस सोनालिका ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। सोनालिका आरएक्स 42 ट्रैक्टर 4 WD ड्राइव में आता है। भारत में सोनालिका आरएक्स 42 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.45 लाख से 7.86 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

सॉलिस 4215 ई

Solis 4215 E ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर वाला Water Cooled इंजन प्रदान किया जाता है, जो 43 HP पावर उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर की 39.5 HP अधिकतम पीटीओ पावर है। साथ ही, इसका इंजन 1800 RPM उत्पन्न करता है। सॉलिस का यह ट्रैक्टर 2000 किलोग्राम तक भार उठाने की क्षमता के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग के साथ 10 Forward + 5 Reverse गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। यह सॉलिस ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है,  इसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 रियर टायर दिए जाते हैं। भारत में सॉलिस 4215 ई ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.60 लाख से 7.10 लाख रुपये है।  

ये भी पढ़ें: John Deere 5105 4WD: जॉन डियर का 40 HP में बेहतरीन ट्रेक्टर ज्यादा माइलेज में बेहतरीन प्रदर्शन करता है

जॉन डियर 5042 डी पावर प्रो

John Deere 5042 D Power Pro ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर वाला Coolant Cooled इंजन उपलब्ध किया जाता है, जो 44 HP उत्पन्न करता है। इसकी अधिकतम पीटीओ पावर 37.4 HP है और इसका इंजन 2100 RPM उत्पन्न करता है। जॉन डियर का यह ट्रैक्टर 1600 किलोग्राम तक भार उठा सकता है। इस ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 4 Reverse गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। जॉन डियर कंपनी का यह ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है। इस ट्रैक्टर में 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 रियर टायर प्रदान किए गए हैं। भारत में जॉन डियर 5042 डी पावर प्रो ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.85 लाख से 7.56 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

महिंद्रा 575 डीआई

Mahindra 575 DI ट्रैक्टर में आपको 2730 सीसी क्षमता वाला 4 सिलेंडर में शक्तिशाली इंजन प्रदान किया जाता है, जो 45 HP पावर उत्पन्न करता है। इसकी  अधिकतम पीटीओ पावर 40 HP है और इसका इंजन आरपीएम 1900 है। इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम निर्धारित की है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर में Manual / Power (Optional) स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। महिंद्रा का यह ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है, इसमें 6X 16 फ्रंट टायर और 13.6 X 28 / 14.9 X 28 (optional) रियर टायर आते है। भारत में महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर की कीमत 5.8 लाख से 6 लाख रुपये एक्स शोरूम निर्धारित की गई है। 

पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर

Powertrac कंपनी का यह Powertrac 439 Plus ट्रैक्टर 2340 CC क्षमता वाले 3 सिलेंडर Water Cooled इंजन के साथ आता है, जो 41 HP उत्पन्न करता है। इसका इंजन 2200 RPM उत्पन्न करता है और इसकी अधिकतम पीटीओ पावर 38.9 HP है। इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम निर्धारित की गई है। इस ट्रैक्टर में Power / Mechanical स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse गियरबॉक्स दिया जाता है। यह एक 2 WD ट्रैक्टर है, इसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 रियर टायर दिए गए हैं। भारत में पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.70 लाख से 6.85 लाख रुपये निर्धारित की गई है।